{"_id":"65d3b449112b9d8bb306cfa3","slug":"haryana-cm-manohar-lal-said-bjp-will-cross-the-target-of-370-and-nda-will-cross-400-in-lok-sabha-elections-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर लाल बोले- लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 पार और एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मनोहर लाल बोले- लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 पार और एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी
Tue, 20 Feb 2024 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:34 AM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला में खड़क मंगोली, राजीव व इंदिरा कॉलोनी में गरीब लोगों के पुर्नवास के लिए जल्द तैयार की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण की ओर से खड़क मंगोली में 59.12 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। 7500 झुग्गियों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर- 1 खड़क मंगोली में सभी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के पुनर्वास के लिए एक मरला फ्लैट बनाने को लेकर मौके का निरीक्षण किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
हरियाणा मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला की राजीव कॉलोनी- इंदिरा कॉलोनी और खड़क मंगोली के करीब 7500 ऐसे लोग झुगी झोपड़ियों में रहते हैं, उनके पुनर्वास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सेक्टर- 1 खड़क मंगोली में जमीन का निरीक्षण किया है। पास में ही घग्घर नदी भी है और घग्घर नदी को देखते हुए इसका कार्य होगा। सीएम ने कहा कि हरियाणा के हर शहर में प्लानिंग बनेगी और वहां पर रहने वाले लोगों के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम ने चंडीगढ़ के धनास और मलोया एरिया का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि 59.12 एकड़ जमीन में पुनर्वास के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसको बनाया जाएगा। कई विभागों के साथ बैठक करने के बाद इस जमीन को क्लियर करने के बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनर्वास स्कीम के तहत कुछ पैसा सरकार लगाएगी, कुछ रुपए फ्लैट लेने वालों को देने होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घग्गर नदी को सुरक्षित करते हुए इसका कार्य कैसे कर सकते हैं, मीटिंग में इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व राजस्व विभाग के साथ जल्द ही एक बैठक कर उक्त भूमि के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करने उपरांत एक योजना तैयार करने के निर्देश दिए है।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने कहा कि खडक मंगोली, राजीव व इंदिरा काॅलोनी की झुग्गियों में रह रहे लोगों के पुर्नवास की योजना तैयार करने के लिए आज ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के साथ चंडीगढ के धनास और मलोया क्षेत्र का दौरा कर, वहां रह रहे लोगों के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि योजना तैयार करने से पूर्व सभी हितधारकों से बातचीत कर विभिन्न माॅडलों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा लाभार्थियों को बैंक से लोन भी मुहिया करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घग्गर नदी के साथ लगते क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कुछ जमीन है जो नीचे होने के कारण उपयोगी नहीं है। उन्होंने एचएसवीपी को निर्देश दिए है कि घग्गर नदी में पानी के सुरक्षित बहाव को देखते हुए इस जमीन के उपयोग की एक योजना तैयार की जाए ताकि क्षेत्र का समन्वित विकास हो सके।
गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य बडे शहरों को स्लममुक्त बनाने के लिए सरकार की कार्य योजना के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मनोहर लाल ने कहा कि भूमि की उपलब्धता और अतिक्रमण के आधार पर प्रत्येक शहर की अलग-अलग योजना तैयार की जाएगी।
किसानों द्वारा एमएसपी की मांग के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी सहमति से किसी भी समस्या का हल निकाला जा सकता है। आगामी 20 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में अंत्योदय और लोकहित की झलक साफ दिखाई देगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी 370 पार और एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी 10 की 10 सीटों पर परचम लहरायेगी। इस मौके पर एचएसवीपी और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।