{"_id":"6115f1ab22d9721c8f0197d9","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-younger-brother-gulshan-khattar-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
Fri, 13 Aug 2021 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:44 AM IST
सार
दो सप्ताह पहले गुलशन को निमोनिया की शिकायत हुई। वे पीजीआई में दाखिल रहे। सीएम मनोहर लाल ने भी पीजीआई पहुंच कर उनका हालचाल पूछा था। दो दिन पहले परिजन गुलशन को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले गए थे।
विज्ञापन
गुलशन खट्टर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर (57) का शुक्रवार सुबह फेफड़ों में संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर बाद उनका रोहतक में अंतिम संस्कार किया गया। भाई का शव देखकर मुख्यमंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए। अंतिम संस्कार में भाजपा, कांग्रेस व जजपा नेताओं के अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
पांच भाइयों में मुख्यमंत्री सबसे बड़े हैं। उनसे छोटे जगदीश, चरणजीत, गुलशन व विजय खट्टर हैं। गुलशन खट्टर पैतृक गांव बनियानी में खेतीबाड़ी करते थे, हालांकि मकान रोहतक की राजेंद्रा कॉलोनी में बना रखा है। 15 दिन पहले निमोनिया के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया, जहां मुख्यमंत्री भी हालचाल पूछने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर तीन दिन पहले परिजन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले गए, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर बाद करीब ढाई बजे शव को रोहतक लाया गया। सीएम मनोहर लाल ने पुष्पचक्र भेंट किया। साढ़े 3 बजे शीला बाईपास स्थित रामबाग श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। बेटे केशव खट्टर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। गृहमंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, करनाल के सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व शकुंतला खटक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृष्ण पंवार, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। साथ ही शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने घर पहुंचकर सीएम मनोहर लाल व परिवार को सांत्वना दी।
सीएम बोले- प्रिय अनुज को अंतिम श्रद्धांजलि, साथ बिताए पल बहुमूल्य, स्मृति में अंकित रहेंगे
भाई के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसमें लिखा, प्रिय अनुज को अंतिम श्रद्धांजलि, उनके साथ बिताए गए बहुमूल्य क्षण मेरी स्मृति में सदैव अंकित रहेंगे। पीड़ा के इन पलों में रोहतक में परिवार के सदस्यों को सहारा देने वाले सभी शुभचिंतकों तथा हमारे परिवार में हुई इस क्षति में सांत्वना व सबल प्रदान करने वाले समस्त स्नेहजनों का मैं आभार प्रकट करता हूं।
सीएम आज चंडीगढ़ व कल दिल्ली में
भाई के निधन की सूचना पाकर रोहतक पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने बताया कि वे 14 अगस्त को चंडीगढ़ में और 15 अगस्त को फरीदाबाद में ध्वजारोहण के पश्चात दिल्ली में रहूंगा। एक स्थान पर ज्यादा संख्या में एकत्रित न हों और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें।