{"_id":"670abc3bb73e33df37056764","slug":"haryana-cases-of-stubble-burning-increased-in-the-state-maximum-98-cases-in-a-day-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राज्य में पराली जलाने के मामले बढ़े, एक दिन में सबसे ज्यादा 98 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राज्य में पराली जलाने के मामले बढ़े, एक दिन में सबसे ज्यादा 98 केस
Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
सार
अब तक कुल 378 मामले सामने आए है। पराली जलाने के मामले में पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है।
विज्ञापन
पराली जलाने के मामले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि होने लगी है। पराली जलने से रोकने के लिए तैनात अधिकारी, जिला स्तरीय टीम और कमेटियां नाकाम साबित हो रही हैं। इस सीजन में शनिवार को राज्य में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 98 मामले आए हैं। इस सीजन पराली जलाने के 378 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
जो पिछले वर्ष 12 अक्तूबर तक के कुल 345 मामलों से ज्यादा हैं। हरियाणा के साथ पंजाब में भी पराली जलाने के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पंजाब में पराली जलने के 710 मामले आ चुके हैं। हरियाणा में पराली जलने के सबसे ज्यादा कैथल में 58, कुरुक्षेत्र में 57 और करनाल में 47 मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेटेलाइट और सरकारी आंकड़ों में अंतर
12 अक्तूबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 378 मामले सरकारी आंकड़ों में दर्ज हैं। जबकि सेटेलाइट से ट्रैक आंकड़ों के मुताबिक पराली जलाने के 397 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इस पर अधिकारियों का तर्क है कि कई बार टीम के पहुंचने पर घटना नहीं मिलने के कारण उसे सरकारी आंकड़ों में जोड़ा नहीं जाता है।
किस जिले में कितने मामले
- अंबाला - 38
- चखरी-दादरी-0
- फरीदाबाद-17
- फतेहाबाद-22
- हिसार-8
- जींद-34
- कैथल-58
- कुरुक्षेत्र-57
- करनाल-47
- पलवल-19
- पंचकूला-5
- पानीपत-14
- रोहतक-6
- सिरसा-7
- सोनीपत-28
- यमुनानगर-18