Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Assembly Elections, PM Modi will address BJP workers through Namo App

हरियाणा विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, नई ऊर्चा का होगा संचार

Sun, 22 Sep 2024 12:15 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 12:15 PM IST
सार

नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी का संबोधन 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। सभी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इसमें भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों से रूबरू हो सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, PM Modi will address BJP workers through Namo App
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत होगा, जिसमें वे डबल इंजन वाली सरकार के फायदों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मुझे उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता नमो ऐप के जरिए इस संबोधन को सुनेंगे और इससे लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री के इस संबोधन से भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए दिशा-निर्देश मिलने की संभावना है, साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भी विशेष चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा की राजनीतिक दिशा को मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed