{"_id":"66fe3f2bf39679ac03098bff","slug":"haryana-assembly-elections-devendra-kadian-independent-candidate-from-gannaur-assembly-seat-addressed-public-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान बोले- इस बार जनता बदलाव के लिए तैयार और मैं उनके संघर्ष का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान बोले- इस बार जनता बदलाव के लिए तैयार और मैं उनके संघर्ष का चेहरा
Thu, 03 Oct 2024 12:22 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सोनीपत
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:22 PM IST
सार
गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने कहा कि जनसंपर्क अभियान में अपार समर्थन देखने को मिला है। इससे विरोधियों के हौसले पस्त हो गए। अब समय है कि हमें अपने चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए अफवाहों से बचना होगा।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान मैदान ने बुधवार को गुमड़, भांवर, सरढाना, बली कुतुबपुर, बजाना खुर्द, उद्देशीपुर, अगवानपुर, राजलू गढ़ी, लड़सौली, भिगान, भूर्री, देवड़ू, पिपली खेड़ा, घसौली व पीरगढ़ी जैसे क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम मिलकर गन्नौर की प्रगति और विकास के लिए कार्य करेंगे। आपका एक वोट हमारे सामूहिक प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम एकजुट होकर अपने क्षेत्र की दिशा को और बेहतर बनाएंगे। 36 बिरादरी का समर्थन ही हमारी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'चुनाव लड़ने के लिए अफवाहों से बचना जरूरी'
कादियान ने कहा कि जनसंपर्क अभियान में अपार समर्थन देखने को मिला है। इससे विरोधियों के हौसले पस्त हो गए। अब समय है कि हमें अपने चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए अफवाहों से बचना होगा। दोस्तों, रिश्तेदारों को जोड़कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना होगा। हमें 36 बिरादरी को साथ लेकर चुनाव लड़ना है। चुनाव में हमारी स्टार प्रचारक तो जनता ही है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक तो चुनाव के दौरान जनता को गुमराह करने आते हैं। हमने जमीन पर लोगों को जोड़ा है।
विज्ञापन
'दो घरानों ने मिलकर भेदभाव की राजनीति की'
उन्होंने कहा, ''दो घरानों ने मिलकर गन्नौर में जातिवाद व भेदभाव की राजनीति की है। जनता से सिर्फ झूठे वादे किए और गन्नौर को विकास से कोसों दूर कर दिया। अब समय आ गया है इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। आज मैं यहां सिर्फ वोट मांगने नहीं, बल्कि गन्नौर की जनता को उनका हक दिलाने आया हूं। इस बार जनता बदलाव लाने के लिए तैयार है और मैं आपके इस संघर्ष का चेहरा बनकर मैदान में खड़ा हूं।''
कादियान ने कहा कि खदरा के बाद 3 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे पुरखास गांव के स्टेडियम में बारहा स्वाभिमान रैली का आयोजन होगा। इससे पहले सुबह 8 बजे शहर में महिला शक्ति यात्रा निकाली गई। महिलाएं बीएसटी कॉलोनी में एकत्रित हुईं। इसके बाद नमस्ते चौक, रेलवे स्टेशन, नगरपालिका रोड, जनता रोड से होते हुए बीएसटी कॉलोनी में यात्रा का समापन हुआ।