फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Assembly Election Congress BJP Manifesto Comparative News in Hindi

Haryana Election 2024: हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या खास, दोनों में कितने वादे एक से?

Thu, 19 Sep 2024 06:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 19 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Manifesto: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने घोषणा-पत्र जारी कर दिए हैं। भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 20 संकल्पों पर जोर दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने घोषणा-पत्र पत्र में सात वादों पर जोर दिया है। आइये जानते हैं दोनों के घोषणा पत्र में क्या-क्या है?
loader
Haryana Assembly Election Congress BJP Manifesto Comparative News in Hindi
हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्र - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरियाणा में चुनावी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। दोनों पार्टियों ने घोषणा पत्र में किसान, महिला, युवा समेत तमाम वर्गों के लिए कई वादे किए हैं।


आइये जानते हैं भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या है? इनमें क्या समानताएं हैं? दोनों के घोषणा पत्रों में अलग क्या है?


भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्रों में क्या-क्या है?
अपने घोषणा-पत्र में भाजपा ने 'भरोसा दिल से, बीजेपी फिर से' का नारा भी दिया है। 72 पन्ने के संकल्प पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 20 संकल्पों पर जोर दिया गया है। इसे पहले बुधवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी किया था। कांग्रेस ने घोषणा-पत्र पत्र में सात वादों पर जोर दिया है।

 

भाजपा का संकल्प पत्र
भाजपा का संकल्प पत्र - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के लिए क्या वादे हैं?
हाल के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में महिला केंद्रित योजनाओं की खूब चर्चा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में महिलों को आर्थिक सहयता देने के लिए योजनाएं शुरू की गईं। ऐसा ही कुछ हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की वित्तीय सहायता प्रदान करने का वादा किया है। यह मदद हरियाणा की सभी महिलाओं को 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत दी जाएगी। वहीं अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को केवल ₹500 में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करना जारी रखने की घोषणा की गई है। यह लाभ हर घर गृहणी योजना के तहत दिया जा रहा है। इसके अलावा अव्वल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटी दी जाएगी।

उधर कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखें तो इसमें भी महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। पार्टी ने अपने पहले वादे के तहत कहा है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस सभी महिलाओं को 2,000 रुपए प्रतिमाह देगी। वहीं भाजपा के शासन में सिलेंडर की बढ़ी कीमत का हवाला देते हुए कांग्रेस ने वादा किया कि वह महिलाओं के कष्टों को कम करने के लिए और महंगाई के बोझ से राहत देने के लिए सभी महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देगी।

हरियाणा कांग्रेस घोषणा पत्र।
हरियाणा कांग्रेस घोषणा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए क्या?
अपने संकल्प पत्र में किसानों से भी भाजपा ने कई वादे किए हैं। इसमें सबसे अहम वादा सभी 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद जारी रखने का है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही अन्नदाताओं को तत्काल फसल मुआवजा प्रदान करने का भी एलान किया गया है।

युवाओं के लिए क्या?
दोनों प्रमुख दलों के घोषणा पत्रों में युवा वर्ग को तरजीह दी गई है। भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा कि उसकी सरकार दो लाख युवाओं को 'बिना पर्ची बिना खर्ची' पक्की सरकारी नौकरियां देगी। वहीं पांच लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर भी पैदा किए जाएंगे और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना के माध्यम से मासिक स्टाइपेंड की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी देंगे। भाजपा ने कहा कि हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाएंगे, जो एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसमें पूरे प्रदेश में 10 अति आधुनिक औद्योगिक शहर बनाने का भी एलान किया गया है। दावा है कि प्रत्येक ऐसे शहर में आसपास के गांव के 50,000 युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन देंगे।

कांग्रेस ने भी युवाओं के लिए अपने पिटारे से तमाम वादे किए हैं। घोषणा पत्र में पार्टी ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान दो लाख सरकारी पद जो मंजूर हैं, वह खाली रहे और इन पदों को नहीं भरा गया। पार्टी ने कहा कि युवाओं को बेहतर भविष्य प्रदान करने और बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए हम दो लाख खाली सरकारी पदों को जल्द से जल्द भरेंगे। कांग्रेस ने हरियाणा को 'नशा मुक्त' बनाने की भी घोषणा की है।

अन्य वर्गों के लिए क्या खास?
दोनों दलों के घोषणा पत्र में दलित और पिछड़ा वर्गों के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं। भाजपा ने कहा कि अलग से 'छोटी पिछड़े समाज की जातियों' के कल्याण के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाएंगे। भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करने का भी वादा किया गया है। पार्टी ने कहा कि सभी अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों की (मुद्रा योजना के अतिरिक्त) 25 लाख रूपये के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी। भाजपा ने यह भी एलान किया है कि उसकी सरकार डीए और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फार्मूला के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों की राशि में बढ़ोतरी करेगी। पार्टी ने कहा कि हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए नई एकीकृत पेंशन योजना अपनाएंगे, जो सुनिश्चित पेंशन, सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन प्रदान करेगी।

कांग्रेस ने कहा कि ओबीसी की क्रीमी लेयर की सीमा को छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि संसाधनों का बेहतर वितरण सुनिश्चित करने और पिछड़ी जातियों को उनका उचित हिस्सा मिले, इसके लिए जाति सर्वे कराया जाएगा। पेंशन के मुद्दे पर कांग्रेस ने एलान किया है कि वह बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6,000 रुपए पेंशन देगी। सरकारी कर्मचारियों के सेवा-निवृत होने के बाद की जिंदगी को आसान बनाने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।

सेहत के लिए क्या?
भाजपा ने सेहत को अपने 20 संकल्पों में शामिल किया है। इसने कहा कि चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान करेंगे। इसके अलावा, हर परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को पांच लाख की मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान की जाएगी। जिला सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा मुफ्त करेंगे और सरकारी व निजी अस्पतालों में डायग्रोसिस की मुफ्त सुविधा प्रदान करेंगे।

उधर कांग्रेस ने कहा है कि बीमारी के कारण स्वास्थ्य के खर्च का बोड़ा कम करने के लिए कांग्रेस उसी के अनुरूप कांग्रेस 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान करेगी। यह सहायता अशोक गहलोत वाली राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना के अनुसार दी जाएगी।

घर और बिजली के लिए क्या?
भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में कहा कि हम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख आवास उपलब्ध कराएंगे। वहीं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मााध्यम से 5 लााख घरोंं को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

उधर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घर और जमीन दोनों का एलान किया है। पार्टी ने कहा कि हरियाणा में 14 लाख परिवारों के पास पक्का घर नहीं है। दलित बस्तियों की दयनीय स्थिति के बावजूद भाजपा ने कांग्रेस की योजना को बंद कर दिया, जिसमें गरीब, एससी और बीसी परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाते थे। हुड्डा सरकार में सभी गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने की योजना बनी थी और उसमें 3,92,000 प्लॉट दे दिए गए थे। 7 लाख प्लॉट देने थे, बाकी जो 100-100 गज के प्लॉट और उन पर 3,50,000 रुपए की लागत से दो कमरों का मकान गरीबों को बनाने का, देने का काम करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।

बिजली को लेकर कांग्रेस ने कहा कि महंगाई और बढ़ते बिजली के दामों से राहत देने के लिए हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed