फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hari Singh Public School win overall trophy

हरि सिंह पब्लिक स्कूल को ओवरऑल ट्राफी

Mon, 11 Nov 2013 10:49 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hari Singh Public School win overall trophy
हरियाणा के जिला रेवाड़ी में जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में बाल भवन में आयोजित बाल उत्सव 2013 का सोमवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


इसमें हरि सिंह पब्लिक स्कूल को बेहतर प्रदर्शन के लिए ओवरऑल ट्राफी से नवाजा गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त सीजी रजनीकांथन ने प्रतिभागी बच्चों और निर्णायकों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में 155 स्कूलों के तीन हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को शिक्षण संस्थानोें में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे वृक्ष की टहनी के समान होते हैं, जिनको जिस तरफ मोड़ा जाए, उसी दिशा में मुड़ जाते हैं।

अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को बाल जीवन से ही इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आदत डालें, जिससे उनमें छिपी प्रतिभा सामने आ सके और उनका मनोबल भी ऊंचा हो।
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने बताया कि 13 से 19 नवंबर तक ‘आओ मिल-जुलकर सीखें’ विषय पर राज्यस्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मंच संचालन सत्यवीर नाहड़िया ने किया। इस मौके पर नगराधीश संदीप सिंह, डीपीआरओ सूरजभान, रेडक्रास सचिव महेश गुप्ता, ओपी गुप्ता, इनल मोरवाल, डा.कमलेश यादव, सविता मदान, आनंद शर्मा, ईश्वर सिंह सैनी, संदीप सिंह, रोहताश, पुष्पा यादव, मुग्धा यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed