फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   zonal youth festival : Dav college overall champion

डीएवी कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 26 Oct 2013 07:33 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Oct 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
zonal youth festival : Dav college overall champion

केआईआईटी कॉलेज में चल रहे जोनल यूथ फेस्टिवल का शनिवार को रंगारंग समापन हो गया। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी कॉलेज का सिक्का खूब चला। उसने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर हासिल किया।

विज्ञापन


गुड़गांव के राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-14) को ओवरऑल चैंपियन की सूची में दूसरा स्थान मिला। मेजबान केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इस सूची में नंबर तीन पर रहा।
विज्ञापन


डीएवी शताब्दी फरीदाबाद के प्रतिभागियों ने हर इवेंट में अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति दी। यही कारण है कि दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान उसने अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय (सेक्टर-14) में संगीत विभाग के अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि उनके कॉलेज का भी प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतर प्रयास किया था, जिसका इनाम उन्हें मिला।


कॉलेज की छात्रा प्रीति ने कहा कि वह अपने कॉलेज की सफलता से काफी खुश हैं। जोनल यूथ फेस्टिवल में चार जिलों के आठ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें कुल 34 इवेंट थे।

एमडीयू के युवा कल्याण विभाग के अधिकारी प्रताप राठी ने कहा कि केआईआईटी कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल काफी सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed