फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   youth festival from 24th october

यूथ फेस्टिवल 24 अक्तूबर से

Mon, 23 Sep 2013 09:36 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Mon, 23 Sep 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
youth festival from 24th october

तीन दिवसीय इस फेस्टिवल के लिए सोहना रोड स्थित केआईआईटी कॉलेज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेस्टिवल में पहली बार तकनीकी जोन को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले डिग्री कॉलेज और तकनीकी कॉलेजों का यूथ फेस्टिवल अलग-अलग होता था। इसकी तैयारियों की बाबत केआईआईटी कॉलेज में एमडीयू के सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें मेजबान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके स्याल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन, रजिस्ट्रार नीलिमा कामराह, आयोजन सचिव आरएस शर्मा के साथ जोन के सभी छह जिलों के करीब 22 कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद शर्मा ने बताया कि केआईआईटी कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखकर इसे दोबारा यूथ फेस्टिवल की मेजबानी दी गई है। 24 से 26 अक्तूबर तक छात्र कला की विभिन्न विधाओं से रूबरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि समय और धन की बचत के लिए तकनीकी और डिग्री कॉलेजों के यूथ फेस्टिवल को सम्मलित किया गया है।


हरियाणा तड़का लगेगा
इस बार यूथ फेस्टिवल से भले ही हरियाणवी स्पर्धाओं को अलग कर लिया गया है, लेकिन रंग जमाने के लिए हरियाणवी डांस का तड़का लगाया जाएगा। हरियाणवी कार्यक्रमों को अलग करने के बाद कुल 36 प्रतियोगिताएं होंगी।

तैयारियों की रूपरेखा बनाई
कॉलेजों ने यूथ फेस्टिवल की तैयारियों की रूपरेखा बना ली है। अगले एक महीने तक कॉलेजों में ढोलक की थाप, हारमोनियम की स्वरलहरी, पायल की झंकार तथा डायलॉग ही सुनाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed