{"_id":"3e43b9da2bd633300114a678c60176ef","slug":"woman-will-more-protective","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं अधिक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं अधिक सुरक्षित
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की महिलाएं अब अपने आपको अधिक सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। खासकर कॉल सेंटर और बीपीओ में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के लिए पुलिस का नया प्रयोग काफी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो कंपनियों के साथ मिलकर मंगलवार से इस खास प्रयोग की शुरुआत कर दी है। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने ‘मोबाइल पैनिक बटन’ और ‘इमरजेंसी रिस्पांस कंट्रोल सेंटर’ सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह सेवा शहरवासियों खासकर महिला सुरक्षा के लिए कारगर सिद्ध होगी। इसकी सफलता के लिए यह जरूरी है कि इस सेवा से अधिक से अधिक लोग जुड़ें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के कॉल सेंटर से लेकर बीपीओ और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस सेवा का प्रचार किया जाएगा। यह अपने आप में अनोखी सेवा है, जिससे कोई भी पीड़ित तत्काल पुलिस और परिजनों की मदद प्राप्त कर सकेगा। दोनों में किसी भी सेवा का चयन लोग कर सकते हैं।
दोनों सेवाएं सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ी हैं। इनकी मदद से किसी भी घटना के बारे में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया जा सकेगा।
ऐसे काम करेंगे सिस्टम
स्मार्ट फोन यूजर गूगल से दोनों कंपनियों की एप्लीकेशन (एप) मुफ्त डाउनलोड कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पैनिक बटन के माध्यम से पांच नंबरों को एप्लीकेशन में फीड किया जा सकता है। इनमें पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर पहले ही सिस्टम में फीड है, बाकी चार नंबर अपनी मर्जी से फीड किए जा सकते हैं। मुसीबत के समय मोबाइल का कोई भी एक बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाएगा। इसके साथ बाकी के चार नंबरों पर भी अलर्ट पहुंचेगा। सिस्टम में सर्विलांस की सुविधा को शामिल किया गया है, जिससे अलर्ट करने वाले की सही लोकेशन आसानी से मिल पाएगी। दूसरे सिस्टम में एसएमएस के जरिये आप अपने पर आई मुसीबत की जानकारी दे सकेंगे। इसके लिए ऑन-ऑफ बटन को दबाना होगा। बटन दबाते ही पुलिस कंट्रोल को अलर्ट प्राप्त होगा। इसमें एक साथ छह नंबरों पर अलर्ट भेजने की सुविधा है। इसमें भी लोकेशन को ट्रेस किया जा सकेगा।
पीसीआर वैन में खास डिवाइस
महिला सुरक्षा को अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने शहर की सड़कों पर घूम रहीं पीसीआर वैन में विशेष डिवाइस लगाया है। इस डिवाइस के माध्यम से पीसीआर की मदद आसानी से ली जा सकेगी। फिलहाल एमजी रोड और सोहना पर तैनात पांच पीसीआर में यह डिवाइस लगाया गया है।