{"_id":"449e558d98ef69ccb934649d34f4c70b","slug":"today-s-diversion-on-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एक्सप्रेस-वे पर रहेगा डाइवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एक्सप्रेस-वे पर रहेगा डाइवर्जन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर हाईवे स्थित ईदगाह वाली मस्जिद में होने वाली नमाज को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया है। सुबह आठ से 11 बजे तक वाहनों को अलग-अलग मार्ग से निकालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ईदगाह वाली मस्जिद में एकत्रित होने वाली हजारों नमाजियों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजीव चौक से लेकर होंडा चौक पर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद किया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी (वेस्ट) सुरेंद्र पाल सिंह के साथ डीसीपी (क्राइम) भारती अरोड़ा भी तैनात रहेंगी। पुलिस के अन्य अधिकारी व कमांडो भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कहां-कहां डायवर्जन
-दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों को निकासी प्वाइंट-दस से मेडिसिटी होकर बख्तावर चौक व सुभाष चौक होते हुए होंडा चौक निकलना होगा।
-जयपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बिलासपुर चौक से पटौदी होकर निकाला जाएगा।
-जयपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को होंडा चौक से राजीव चौक होकर दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चढ़ाया जाएगा।
-गुड़गांव की ओर से आने वाले वाहनों को जयपुर जाने के लिए पहले सुभाष चौक और बाद में होंडा चौक से निकाला जाएगा।
(नोट: यह परिवर्तन सुबह आठ बजे से 11 बजे के दौरान होने वाली नमाज के लिए लागू किया जाएगा)