फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tight security in Malls after nairobi incident

नैरोबी घटना के बाद मॉल्स की सुरक्षा बढ़ी

Mon, 23 Sep 2013 09:26 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Mon, 23 Sep 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
Tight security in Malls after nairobi incident

इसके आसपास सादे कपड़ों में जवानों को लगाया गया है। जल्द ही मॉल्स के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए प्रबंधन की बैठक भी बुलाई जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को एसीपी (डीएलएफ) दलबीर सिंह ने एमजी रोड पर स्थित एक मॉल का दौरा किया। उनके साथ स्थानीय थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। उन्हाेंने बताया कि मॉल के सुरक्षा अधिकारियों से मिलकर उन्हें चौकस रहने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना प्रभारियाें को पीक ऑवर में सादे कपड़ों में मॉल के भीतर सुरक्षा जायजा लेने और कर्मियों को तैनात करने के भी निर्देश दिए।

डीसीपी (ईस्ट) नाजनीन भसीन को मॉल्स प्रबंधन के साथ सुरक्षा बैठक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसीपी ने सभी मॉल्स प्रबंधन को अपने सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉल्स की सुरक्षा के लिए गाइड लाइन
- हथियार के साथ प्रवेश पर पाबंदी।
- महिलाओं की जांच के लिए अलग से काउंटर।
- आने-जाने वालों की कैमरे से निगरानी।
- पर्याप्त संख्या में महिला सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती।
- उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।
- सुरक्षा में तैनात गार्ड का वेरिफिकेशन।
- इनका पूरा ब्योरा स्थानीय पुलिस को सौंपने के निर्देश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed