{"_id":"99646b7352dae540721d1c491cbb1df7","slug":"thirty-colleges-students-will-participate-in-zonal-youth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस कॉलेजों के प्रतिभागी जोनल यूथ फेस्टिवल में दिखाएंगे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस कॉलेजों के प्रतिभागी जोनल यूथ फेस्टिवल में दिखाएंगे जलवा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Oct 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के गुड़गांव जोन के फेस्टिवल में 30 कॉलेजों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल के लिए जारी कॉलेजों का पंजीकरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
इसी दिन केआईआईटी कॉलेज में आयोजित बैठक के दौरान सभी कॉलेजों के प्रतिभागियों को स्टेज और इवेंट का शेड्यूल प्रदान कर दिया गया। बृहस्पतिवार को ही केआईआईटी कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि इसमें 30 कॉलेजों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्ट में कुल 45 इवेंट होंगे। पहले दिन 20 इवेंट होंगे। दूसरे दिन 11 और तीसरे दिन चार इवेंट होंगे। केआईआईटी कॉलेज परिसर में फेस्टिवल को लेकर कुल पांच स्टेज तैयार किए गए हैं। यह सभी स्टेज इंडोर होंगे।
विज्ञापन
एमडीयू के यूथ वेलफेयर के संयोजक आनंद शर्मा ने बताया कि केआईआईटी कॉलेज में यूथ फेस्टिवल 24 से शुरू होगा और 26 अक्तूबर तक चलेगा। फेस्टिवल के सुचारू संचालन के लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।
बृहस्पतिवार को केआईआईटी कॉलेज में हुई बैठक के दौरान गुड़गांव के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय और पलवल के राजकीय महाविद्याय के पदाधिकारी मौजूद रहे। गुड़गांव के तीनों राजकीय महाविद्यालयों के प्रतिभागी इसकी तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
जोनल यूथ फेस्टिवल में मेजबान केआईआईटी कॉलेज का जलवा होगा। टैलेंट हंट में चुने गए प्रतिभागियों का कॉलेज परिसर में रोजाना अभ्यास चल रहा है। कॉलेज के प्रतिभागी नृत्य, नाटक, पंजाबी संगीत, सोलो एक्ट और फोक सांग इवेंट में विशेष रूप से हिस्सा लेंगे।