{"_id":"3836784a9c01e57465bcb262de44022c","slug":"street-lights-on-main-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सड़कों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सड़कों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
गुड़गांव
Updated Fri, 27 Sep 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें अधिकतर सड़कें पुराने शहर के दायरे में हैं। अगले एक माह में यह काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की ओर से निगम अधिकारियों को एक सूची सौंपी गई थी, जिसमें हादसे वाले प्रमुख क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें न होने की जानकारी दी गई थी।
पुलिस की ओर से इन सड़कों पर लाइटें लगवाने का अनुरोध किया गया था। इस पर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने सर्वे कराया। सर्वे के आधार पर सड़कों की सूची बनाई गई है, जिसके आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाया गया था। कुछ एरिया में प्रमुख सड़कों के साथ ही स्ट्रीट लाइटों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
निगम की ओर से एमडीआई चौक से अतुल कटारिया चौक, महरौली रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, पटौदी रोड से उमंग भारद्वाज चौक, बसई रोड, सेक्टर 4-7 चौक से रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रावधान है।