{"_id":"5aabef3317eb895b10648d2ecc41f671","slug":"solar-power-plant-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Oct 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव रेलवे स्टेशन को अब सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। रेलवे ने राइट्स के सहयोग से यहां देश का पहला सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की पहल की है।
विज्ञापन
रेलवे राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को स्टेशन पर 25 केवी पावर प्लांट की आधारशिला रखी। कंपनी ने इसे ग्रिड का नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें कई वरदानों से नवाजा है, लेकिन हम उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। राइट्स ने रेलवे के साथ मिलकर यह अनोखी पहल की है, जिसका रेलवे के साथ आम यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेलवे की 2020 तक 20 हजार मेगावाट बिजली सौर ऊर्जा के माध्यम से ईजाद करने की योजना है। गुड़गांव मॉडल को देश के दूसरे स्टेशनों पर भी जल्दी ही प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
राइट्स के सीएमडी राजीव महरोत्रा ने कहा कि यह प्रयोग बिजली उत्पादन में मील का पत्थर साबित होगा। रेलवे के साथ मिलकर कंपनी दूसरे स्टेशनों पर इस प्रयोग को विस्तार देगी।
दिल्ली मंडल के डीआरएम एके सचान ने कहा कि गुड़गांव स्टेशन पर बिजली की बड़ी समस्या थी। कई बार सिग्नल आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी। स्टेशन पर अब 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म नंबर-दो के शेल्टर पर लगाया जाएगा। यहां बिजली का उत्पादन कर पूरे स्टेशन को सप्लाई की जाएगी। इसके पीसीयू ईएचईएल ने बनाए हैं।
प्रोजेक्ट पर एक नजर
-कुल क्षमता : 25केवी
-एसटीसी पर पीवी मॉड्यूल आउटपुट : 300 डब्लूपी
-इस्तेमाल होने वाले मॉड्यूल की संख्या : 84
-पीसीयू की कुल संख्या : तीन
-इनपुट वोल्टेज रेंज : 480-864 वी डीसी
-आउटपुट वोल्टेज एंड फ्रीक्वेंसी : 415 वी, 50 एचएड
-वोल्टेज एंड फ्रीक्वेंसी टोलरेंस लिमिट : वोल्टेज 10 फीसदी, फ्रीक्वेंसी 3 से 94 फीसदी
-कुल यूनिट संख्या : तीन