फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   six seats reserved in rapid metro

रैपिड मेट्रो में छह सीटें आरक्षित

Tue, 19 Nov 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 19 Nov 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
six seats reserved in rapid metro

रैपिड मेट्रो की सभी ट्रेनों में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए छह सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। प्रबंधन का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। महिला यात्रियों ने प्रबंधन के इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन


पांच दिन पहले (14 नवंबर) जब रैपिड मेट्रो सेवा शुरू हुई थी, तो इसमें महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं थी। महिलाओं ने पहले दिन से ही इस बात के लिए कमर कस ली थी कि वह मेट्रो प्रबंधन पर दबाव बनाएंगी।
विज्ञापन


यहां तक की रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव के सीईओ संजीव राय की पत्नी रतीना राय ने भी आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं की मांग का समर्थन किया था। रैपिड मेट्रो यात्री सुरभि, अनुकृति ठाकुर और जयंती नाहड़ ने बताया कि यह महिलाओं की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो सेवा के पहले दिन से ही महिलाओं की ओर से सीटों के आरक्षण विषय पर बड़ी संख्या में फीडबैक मिल रहा था। रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव की प्रवक्ता का कहना है कि इन फीडबैक से जब प्रबंधन को अवगत कराया गया, तो सीटों के आरक्षण का निर्णय लिया गया।


प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड मेट्रो की पांचों ट्रेनों में छह सीटें आरक्षित होंगी। हालांकि अभी रैपिड मेट्रो की सिर्फ चार ट्रेनें ही यात्रियों को सेवा दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed