{"_id":"4796c7523965278db603c4275e66e4bb","slug":"recognition-to-floorball","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोरबॉल को मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोरबॉल को मान्यता
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे फ्लोरबॉल खेल को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मान्यता दे दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को फेडरेशन ने की। फेडरेशन ने इस खेल को अपने कैलेंडर में भी शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार को गुड़गांव में भारतीय फ्लोरबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फ्लोरबॉल फेडरेशन और हरियाणा फ्लोरबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इसी में इस गेम को मान्यता प्रदान की गई। प्रभात कुमार ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खेल 11 से 15 जनवरी, 2014 के बीच छत्तीसगढ़ के गांव राजनंद में आयोजित किए जाएंगे। इसमें पहली बार फ्लोरबॉल को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से आग्रह किया कि वे इस खेल का उन राज्यों में भी प्रसार करें, जिनमें अभी तक यह नहीं खेला जा रहा है। बैठक में इसकी भी घोषणा हुई कि फ्लोरबॉल के अव्वल खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विदेश भेजकर भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
फेडरेशन ने कहा कि खेल के उपकरणों की खरीद में जो खर्च आएगा, उसका आधा खर्च फेडरेशन स्वयं देगा। गुजरात फ्लोरबॉल एसोसिएशन के महासचिव मनोज एच मिश्र ने बताया कि वर्ष 2016 ओलंपिक में फ्लोरबॉल को औपचारिक रूप से परिचित (इंट्रोड्यूस) कराया जाएगा। उम्मीद है कि 2020 ओलंपिक में इस गेम को ओलंपिक में पूरी तरह से शामिल कर लिया जाएगा।