{"_id":"06238c6e7002456cda81b4869907e120","slug":"rapid-metro-cmrs-start-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने शुरू किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी ने शुरू किया निरीक्षण
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Oct 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड मेट्रो के कमर्शियल ऑपरेशन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। सोमवार को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) टीम ने स्टेशनों का निरीक्षण किया। इसका रैपिड मेट्रो प्रबंधन ही नहीं, गुड़गांव वालों को भी बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव की ओर से सीएमआरएस को कुछ दिन पहले ही निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था। सोमवार को टीम ने अपने दौरे में कई प्रकार की जानकारी एकत्र करने के साथ-साथ रैपिड मेट्रो की तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो की प्रवक्ता ने बताया कि सीएमआरएस की टीम तकरीबन दो बार रैपिड मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण कर चुकी है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों ने परिचालन, सिग्नलिंग सिस्टम, आपातकाल में सुरक्षा की व्यवस्था और ट्रैफिक की जानकारी ली। वहीं कंट्रोलिंग सिस्टम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि टीम का यह निरीक्षण कितने दिन चलेगा, यह बताना मुश्किल है। क्योंकि अभी सीएमआरएस के चीफ इंस्पेक्टर का दौरा होना है। संभावना है कि वह जल्द से जल्द आएंगे। उनकी हरी झंडी के बाद ही रैपिड मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा।
पांचों स्टेशनों का होगा निरीक्षण
सिकंदरपुर, डीएलएफ फेज-2, डीएलएफ फेज-3, मॉल ऑफ इंडिया, बेलवेडरे टावर
गेटवे टावर स्टेशन तैयार नहीं
रैपिड मेट्रो के गेटवे टावर का स्टेशन तैयार नहीं है। रैपिड मेट्रो प्रबंधन की मानें तो इसके पूरा होने में अभी कम से कम डेढ़ महीना लगेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस स्टेशन के तैयार नहीं होने से रैपिड मेट्रो के कमर्शियल ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।