फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   politechnic re-appear policy changed

पॉलिटेक्निक की री-अपीयर पॉलिसी में बदलाव

Thu, 17 Oct 2013 07:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 17 Oct 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
politechnic re-appear policy changed

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने पॉलिटेक्निक की री-अपीयर पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। इसके अनुसार किसी भी सेमेस्टर में फेल अभ्यर्थी आगे की पढ़ाई जारी रख सकता है। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा भी देने की उसे पूरी छूट होगी।

विज्ञापन


पिछले महीने गुड़गांव के राजकीय पॉलिटेक्निक में तकरीबन 100 विद्यार्थियों को संस्थान ने तीसरे सेमेस्टर की नियमित कक्षाओं में बैठने से मना कर दिया था, क्योंकि इनकी प्रथम सेमेस्टर में री-अपीयर थी। इसे लेकर विद्यार्थियों ने संस्थान में हंगामा किया था। मौके पर पुलिस भी बुलानी पड़ी थी।
विज्ञापन


इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक प्रशासन ने इस मुद्दे को तकनीकी शिक्षा विभाग के पास भेजा था। बृहस्पतिवार को हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों को राहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर के प्रिंसिपल मुकेश चड्ढा ने बताया कि विभाग की ओर से आदेश आया है कि जिन विद्यार्थियों की प्रथम सेमेस्टर में री-अपीयर आई है, उन्हें तीसरे सेमेस्टर में नियमित कक्षाओं में बैठने दिया जाए, क्योंकि री-अपीयर पॉलिसी में बदलाव कर दिया गया है।

तीसरे सेमेस्टर में क्लियर करना जरूरी था
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की री-अपीयर पॉलिसी में संशोधन के अनुसार किसी भी सेमेस्टर में फेल अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर (छठे) तक की परीक्षा में बैठ सकता है, जबकि पहले नियम यह था कि पहले सेमेस्टर की री-अपीयर को तीसरे सेमेस्टर पर क्लियर करना होता था, तभी वह आगे की पढ़ाई जारी रख सकता है।


परीक्षा पास करने के लिए छह साल
पॉलिटेक्निक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद भी फेल अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए छह वर्षों का समय मिलेगा। इस अवधि में वह री-अपीयर परीक्षा में बैठकर पास हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed