{"_id":"86d1c20425a67080e76f87b42142c363","slug":"plots-alotted-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ लोगों को दिवाली से पहले मिलेंगे प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ लोगों को दिवाली से पहले मिलेंगे प्लॉट
मयंक तिवारी/गुड़गांव
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक दशक से प्लॉट मिलने की आस लगाए बैठे आठ सौ लोगों की उम्मीद जल्द पूरी हो जाएगी। इस दिवाली से पहले उन्हें तोहफा मिलने वाला है।
विज्ञापन
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) ने सेक्टर-52 और 57 के विवादित प्लॉट के बदले इसे देने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे में हुडा प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
करीब एक दशक पहले हुडा के सेक्टर में बसने के लिए करीब आठ सौ लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन जगह के अभाव के चलते उन्हें प्लॉट नहीं दिए जा सके। इसके बाद सारे आवंटी फरियाद लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए।
विज्ञापन
हाल ही में हाईकोर्ट ने हुडा प्रशासन को आवंटियों को प्लॉट देने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए ही संपदा अधिकारी ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में खाली प्लॉटों की सूची तैयार की। कुछ भूखंड पर अतिक्रमण है, जिसे हटाया जा रहा है। इसके बाद कुल 796 आवंटियाें को नए सिरे से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
जिन सेक्टरों में मिलेंगे प्लॉट
सेक्टर-9, 9ए, 23-23ए, 38, 39, 43, 51 व 57
प्लॉट आवंटन के लिए प्रस्ताव तैयार है। मुख्य प्रशासक की अनुमति के बाद प्लॉट ड्रा से आवंटित कर दिया जाएगा। दिवाली से पहले इसे करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
-डॉ. प्रवीण कुमार, हुडा प्रशासक