फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   outbreak of dengue

गांवों में भी पहुंचा डेंगू का डंक

Tue, 08 Oct 2013 08:39 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Oct 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
outbreak of dengue

शहरी इलाके में मार करने के बाद अब डेंगू का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है। फिरोजपुर झिरका के घाटा गांव में मलेरिया और डेंगू के 12 मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को प्रभावित इलाके का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


घाटा गांव के जुबेर ने बताया कि जमशेद पुत्र लल्लू, जैतूनी पत्नी जुबेर, मजीद, इस्माइल, साहून, जाहिद, इसलाम, मजीद पुत्र रहमतुल्ला में मलेरिया और डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सभी मरीज अपना इलाज कराने के लिए राजस्थान के अलवर गए हैं। गांव में अन्य कई लोग भी मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, साजिद निवासी मंहू और नफीसा निवासी साकरस भी अलवर में अपना इलाज करा रहे हैं। पूर्व विधायक आजाद मोहम्मद का भतीजा सलीम भी डेंगू की चपेट में है। नईम पुत्र जाकिर, शाहीदा पुत्री ओसाफ डेंगू के संभावित मरीज है, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों से मांगा ब्यौरा
मेवात के सीएमओ डॉ. बीके राजौरा का कहना है कि घाटा गांव में संभावित मरीजों के रक्त का नमूना लिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू पीड़ित मरीजों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग भी कराई जाएगी।

लोगों में गुस्सा
फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर आठ में डेंगू से बीरमती नामक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यहां पर फॉगंग नहीं कराई गई है। वार्ड निवासी रोहताश, बिजेन्द्र, राजू आदि का कहना है कि जगह-जगह जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। बीरमती की मौत के बाद फॉगिंग कराने का आश्वासन दिया गया था, जो कि अभी तक पूरा नहीं हुआ है। लोगों में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खासा रोष है।


मशीन ठीक नहीं
नगर पालिका सचिव बलराम मंगला का कहना है कि फॉगिंग मशीन खराब पड़ी है। हालांकि वार्ड आठ नगर पालिका के अधीन नहीं आता, लेकिन मशीन ठीक होने के बाद वहां फगिंग करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed