फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On street parking at seven places

सात जगहों पर ऑन स्ट्रीट पार्किंग

Tue, 19 Nov 2013 11:18 PM IST
सुरेंद्र दलाल/गुड़गांव
सुरेंद्र दलाल/गुड़गांव Updated Tue, 19 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
On street parking at seven places

ओल्ड सिटी के लिए नासूर बनी पार्किंग की समस्या का निदान करने के लिए नगर निगम अब दिल्ली का फॉर्मूला अपनाएगा। दिल्ली की तरह शहर में ऑन स्ट्रीट पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके लिए सात स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की भी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन


पुराने शहर में यातायात जाम सबसे बड़ी समस्या है। जाम का प्रमुख कारण पार्किंग न होना है। समस्या को जड़ से मिटाने के लिए नगर निगम ने पार्किंग का समाधान निकालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


निगम की ओर से शहर में करीब 12 स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है, जिस पर अब तक फैसला नहीं लिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट में दिल्ली में बनी पहली मल्टीलेवल पार्किंग का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने दिल्ली शहर के मॉडल को अपनाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें भीड़भाड़ वाले शहर में पार्किंग के लिए कनॉट प्लेस, करोल बाग सहित अन्य एरिया में अपनाई जा रही ऑन स्ट्रीट पार्किंग पॉलिसी को शुरू किया जाएगा।

इस पॉलिसी से शहर में उपलब्ध जगह को ही पार्किंग के तौर पर उपयोग किया जाएगा। योजना में पुराने शहर के अंदरूनी हिस्सों में पार्किंग दी जाएगी, जिसमें छोटी पार्किंग भी होगी।

इसमें नगर निगम अपनी खाली जगहों पर पार्किंग स्थल देगा। इसके अलावा वन विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग सहित अन्य सरकारी महकमों की खाली जमीन को भी पार्किंग के लिए लिया जाएगा।

जरूरत के अनुसार निगम खाली प्लॉट एरिया को पार्किंग के तौर पर उपयोग कराएगा। यह पेड पार्किंग होगी, जिसमें सड़क किनारे खाली जगह पर वाहन खड़ा करने वालों को पार्किंग शुल्क अदा करना होगा।

निगम आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि पुराने शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने तक ऑन स्ट्रीट पार्किंग को अपनाया जाएगा। इससे कम खर्च में बेहतर विकल्प मिलेगा। लोगों को भी सहूलियत होगी।

यहां रहता है वाहनों का सबसे अधिक दबाव
सदर बाजार, जैकमपुरा, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, सोहना रोड, माता मसानी रोड, गुरुद्वारा रोड, अग्रसेन चौक, महावीर चौक, सेक्टर-12, ओल्ड दिल्ली रोड, खांडसा रोड, पटौदी रोड और बसई रोड।

यहां बनेंगी ऑन स्ट्रीट पार्किंग

-गुरुद्वारा रोड
-सदर बाजार
-बड़ा रामलीला ग्राउंड
-नया बाजार
-ओल्ड रेलवे रोड
-सिटी मार्क होटल के पास
-भूतेश्वर मंदिर

ई-रिक्शा के लिए बनेंगे स्टैंड
निगम की ओर से शहर में पांच स्थानों पर ई रिक्शा के लिए स्टैंड बनाने का फैसला लिया गया है। हर एक स्टैंड पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। स्टैंड के लिए बस अड्डा, गुरुद्वारा रोड, अग्रसेन चौक, मेडिसिटी, नेहरू पार्क का स्थान तय किया गया है।


एक लाख 10 हजार वाहनों का बोझ
निगम की ओर से वर्ष 2012 में सदर बाजार को व्हीकल फ्री जोन बनाने के लिए सर्वे किया गया था। इसमें पाया गया कि गुरुद्वारा रोड, सोहना रोड, सदर बाजार में रोज करीब एक लाख 10 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या कारों की है। दूसरे नंबर पर ऑटो रिक्शा है।

















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed