फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   old delhi and mehrouli road will be six lane

ओल्ड दिल्ली रोड व महरौली-गुड़गांव रोड होगा सिक्सलेन

Mon, 14 Oct 2013 08:26 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 14 Oct 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
old delhi and mehrouli road will be six lane

ओल्ड दिल्ली रोड व महरौली-गुड़गांव रोड को सिक्सलेन करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। प्रदेश सरकार की अनुमति मिलते ही इन सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें करीब 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


निगम की ओर से करीब चार माह पहले यह प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें इन दोनों सड़कों को फोरलेन से बढ़ाकर सिक्सलेन किया जाना है। गुड़गांव से दिल्ली को जोड़ने वाली ओल्ड दिल्ली रोड को डूंडाहेड़ा बार्डर तक बनाया जाएगा। जिस पर करीब 57 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


महरौली-गुड़गांव रोड को महाबीर चौक से एमडीआई चौक तक सिक्सलेन बनाया जाएगा। इसमें करीब 23 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इन दोनों सड़कों पर साइकिल ट्रेक भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट भी विकसित होगी। सड़क के बीच स्ट्रीट लाइट का प्रबंध होगा। सड़क से पानी निकासी के लिए ड्रेनेज व पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था की जाएगी। निगम के दोनों प्रोजेक्ट फाइनेंस कमेटी ने पास पिछले तीन महीने से अटके पड़े थे। बीते माह कमेटी ने इसे मंजूर कर दिया।


सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है एक करोड़ से अधिक के सभी प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाता है।

सरकार की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाता है। निगम आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि प्रस्ताव पर सरकार की ओर से जल्द फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed