फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   minor recovered from mp

नाबालिग को एमपी से किया बरामद

Sun, 13 Oct 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Oct 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
minor recovered from mp

एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पांच महीने पहले एक नाबालिग को अगवा कर लिया था। फेस तीन की पुलिस ने आरोपी समेत नाबालिग लड़की को मध्यप्रदेश के एक गांव से बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के महोवा जिले की रहने वाली एक महिला ने मई 2013 में डीएलएफ फेस तीन चौकी में शिकायत देकर पुलिस को बताया था कि उसके पड़ोस में रहने वाला सुरक्षा गार्ड अमर सिंह पुत्र बाबूलाल उसकी 15 साल की बेटी को अगवा कर ले गया है। इस पर फेस तीन थाना पुलिस ने सहारा मॉल में तैनात गार्ड का विवरण लिया। सुरक्षा गार्ड के मोबाइल को ट्रैकिग पर लगाया गया।
विज्ञापन


मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस सुरक्षा गार्ड के गांव मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गांव नौगांवा पहुंची। पुलिस को मौके पर जाकर पता लगा कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव से फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस उसके गांव पर लगातार निगरानी करती रही। बीते सप्ताह पुलिस को सुराग मिला कि अमर सिंह गांव आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मामले की छानबीन कर दो दिन पहले छतरपुर मध्य प्रदेश में छापेमारी की। जहां पर नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शनिवार को अदालत में बयान दर्ज कराया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed