{"_id":"9b7134e0-c90d-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"man-arrested-for-killing-2-year-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने किया अफेयर, पति ने किया 2 साल की बेटी का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने किया अफेयर, पति ने किया 2 साल की बेटी का कत्ल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 30 May 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी दो साल की बेटी की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पालम विहार में रहने वाला 25 वर्षीय संजय कुमार एक श्रमिक है।
मंगलवार रात अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद संजय ने अपनी बेटी का सर जमीन पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबकि संजय को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का कहीं और अफेयर है। इसी वजह से संजय और उसकी पत्नी के बीच अक्सर लड़ाइयां होती रहती थीं।
मंगलवार रात को भी पति-पत्नी के बीच इसी मामले को लेकर बहस हुई। बहस के दौरान संजय को गुस्सा आ गया और उसने बेटी का सर जमीन पर मार दिया।
घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कर ली है।