फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   husband arrested

पत्नी को जलाने वाला पति गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 28 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन

बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। शिकायत पर पुलिस ने पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला मोकलवास गांव का है।

विज्ञापन


यहां रहने वाले रामनाथ पुत्र सुखदेव की रविवार रात पत्नी नीलम (30) के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में रामनाथ ने नीलम के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। नीलम के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। पड़ोसियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक नीलम 70 फीसदी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले के जांचधिकारी एएसआई मुकेश ने बताया कि नीलम की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, नीलम का शरीर 70 प्रतिशत आग में जल गया है। आरोपी पति को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकेश ने बताया कि रामनाथ सेना से सेवानिवृत्त है। फिलहाल टोल पर सुरक्षाकर्मी के तौर नियुक्त है। नीलम के साथ उसकी यह दूसरी शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed