{"_id":"7a0d65c8a9e40cfc973e923291a29c07","slug":"dengue-expedition-again-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू : नए सिरे से शुरू किया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू : नए सिरे से शुरू किया गया अभियान
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 15 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू से सोमवार को हुई एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से अभियान चला रहा है। गुड़गांव में डेंगू के कुल 222 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं संभावितों की संख्या भी काफी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पहले से चल रहे एंटी डेंगू अभियान की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से मुहिम शुरू की जा रही है। इसमें उन क्षेत्र को एक बार फिर से चिह्नित किया जा रहा है, जहां से डेंगू के मामले आए हैं। यहां पर एंटी लारवा और इंडोर फॉगिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मलेरिया विभाग की टीमें भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन कर रही हैं। जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। गुड़गांव की सीएमओ पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि गुड़गांव में डेंगू नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि एक महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। सेक्टर-40 निवासी यह महिला दिल्ली में डेंगू की चपेट में आई थी। उसकी आर्टेमिस हॉस्पिटल में मौत हुई है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल फैला रहे डर
सीएमओ पुष्पा बिश्नोई ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल डेंगू के नाम पर डर फैला रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर ही वह डेंगू घोषित कर देते हैं, जबकि किसी भी प्रकार के बुखार में प्लेटलेट्स घट जाती हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू का प्रकोप खत्म करने में आम लोगों को भी साथ देना होगा। मच्छरों की ब्रीडिंग पर लोग खुद भी अंकुश लगाएं। सीएमओ ने कहा कि 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा।