{"_id":"5ac500be-3602-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dengue-campaign-ended-prematurely-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में समय से पहले ही डेंगू अभियान खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में समय से पहले ही डेंगू अभियान खत्म
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन जहां डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों से सहयोग मांग रहा है, वहीं मलेरिया विभाग ने समय से पहले ही डेंगूरोधी अभियान की समाप्ति करके सबको चौंका दिया है। यह हालात उस समय के हैं, जब डेंगू के मरीज अभी भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक डेंगू के 457 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 15 नवंबर तक डेंगू के 415 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 42 नए मामले सामने आए। विभाग ने दावा किया था कि जब तक एक भी मरीज मिलेगा, तब तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
केवल 15 नवंबर तक लगी हाजिरी
डेंगू की रोकथाम के लिए अक्तूबर माह में 100 सर्वेयर लगाए गए थे। सर्वेयरों को भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें दिसंबर माह के अंत तक काम मिलेगा। लेकिन 15 नवंबर के बाद सर्वेयर को न तो हाजिरी रजिस्टर दिया गया और न ही छिड़काव करने के लिए दवा दी। यही नहीं, अक्तूबर माह में 30 दिन काम कराने के बाद सर्वेयर्स को केवल 20 दिन का वेतन थमा दिया गया।
विज्ञापन
निगरानी तो रखी ही जाएगी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार का कहना है कि लारवा तलाशना, दवा का छिड़काव और मरीजों को दवा खिलाने समेत सभी अभियान को विराम दे दिया गया है, लेकिन निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल में डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। 15 नवंबर तक सर्वेयर्स ने जो काम किया है, उसके वेतन का भुगतान दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में करा दिया जाएगा।