फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crooks arrested

हाथ आया इनामी बदमाश मोगली

Thu, 10 Oct 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 10 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
crooks arrested

लूट, चोरी, डकैती और झपटमारी के मामलों में दिल्ली, हरियाणा और यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी विक्रम कादियान उर्फ मोगली आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया।

विज्ञापन


नाका तोड़कर भागने के क्रम में पुलिस ने उसे धर दबोचा। इसकी गिरफ्तारी से तकरीबन 250 वारदातों के खुलासे का दावा किया गया है। इस पर कई जिलों की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है। आरोप है कि इसी ने यूपी के पूर्व विधायक रामचंद्र मौर्या पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को पालम विहार थाना पुलिस ने जोगिंदर सिंह की अदालत में पेश कर उसे सात दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल इसे महकमे की कड़ी कामयाबी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों को बताया कि विक्रम उर्फ मोगली पर गुड़गांव पुलिस ने 50 और रोहतक पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसने करीब 250 वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। इसके खिलाफ गुड़गांव में 15, फरीदाबाद में 5, रोहतक में 3, करनाल में 7 और दिल्ली में आठ से अधिक लूट, चोरी, डकैती, महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले दर्ज हैं।

दो माह पहले इसने यूपी के पूर्व विधायक रामचंद्र मौर्या पर सेक्टर 29 में एक पंच तारा होटल के पास जानलेवा हमला किया था। इस दौरान उनके बिल्डर साथी से 40 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली थी।


पुलिस आयुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मोगली बिजवासन के रास्ते गुड़गांव से दिल्ली भागने की फिराक में था। पांच दिन पहले इसने नोएडा से कार लूटी थी। इसके आधार पर बिजवासन में नाकाबंदी की गई थी और नाका तोड़कर भागने के दौरान उसे घेरकर पकड़ लिया गया।

इसके खिलाफ पालम विहार, सेक्टर 23 और डीएलएफ थाना में कई वारदातें दर्ज होने के कारण इलाके की पुलिस लगातार इसकी टोह में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed