{"_id":"9572620bcbeb7f8924e1f0c84502f24a","slug":"convocation-day-in-kiit-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआईआईटी कॉलेज में दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआईआईटी कॉलेज में दीक्षांत समारोह
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 12 Oct 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना रोड स्थित केआईआईटी कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 61 प्रबंधन स्नातकों को उपाधि दी गई। भारती एयरटेल इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
मित्तल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि मिली है, उम्मीद है कि वह देश और समाज की बेहतरी की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अमेरिकी मंदी का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था में वह ताकत है कि वह पश्चिमी प्रभाव से बिखरेगी नहीं। उन्होंने कहा कि बाजार में मंदी मात्र एक अफवाह है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह सिर्फ नौकरी खोजने वाला न बनें, बल्कि औरों के लिए रोजगार का सृजन करें। इससे भारत को महाशक्ति बनाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जेके ग्रुप के चेयरमैन गोविंद हरि सिंघानिया ने युवा प्रबंधकों से कहा कि प्रबंधन के बदलते ट्रेंड और कॉरपोरेट जगत की मांग के अनुरूप खुद को और ढालने का प्रयास करना होगा। संस्थान में उन्हें वर्तमान ट्रेंड के अनुसार तैयार किया गया है। भविष्य के लिए स्वयं को अपडेट करना होगा।