फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   callcentre employee gangraped

कॉलसेंटर कर्मी से गैंगरेप

Wed, 30 Oct 2013 08:29 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Oct 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
callcentre employee gangraped

दिल्ली के एक कॉलसेंटर में काम करने वाली 19 साल की युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। घटना मंगलवार देर रात की है।

विज्ञापन


शहर में किराये पर रहने वाली दिल्ली मूल की लड़की दिल्ली के एक कॉलसेंटर में काम करती है। मंगलवार रात वह अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी। रास्ते में झाड़सा निवासी युवक दिनेश उर्फ बाबा ने उसे घर तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


दिनेश उसे सेक्टर 46 के एक मकान में ले गया, जहां पहले से उसके दो दोस्त नवीन उर्फ लांडा तथा सहदेव मौजूद थे। युवती का आरोप है कि दिनेश ने कोक में शराब मिलाकर उसे पिला दी। नशे की हालत में तीनों ने उसके साथ रेप किया। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर महेश्वर दयाल ने बताया कि दिनेश जलविहार कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता है। पीड़िता अक्सर उसकी दुकान पर रिचार्ज आदि कराने जाती थी, जिससे दोनों में जान-पहचान थी।


दिनेश ने इसी का फायदा उठाया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। नवीन बेरोजगार है। उस पर मारपीट आदि के कई केस दर्ज हैं। तीसरा आरोपी सहदेव दो बच्चों का बाप है। युवती का मेडिकल कराया है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed