फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   BPO Slaughter : main accused clothes recovered

बीपीओ हत्याकांडः मुख्यारोपी के खून से सने कपड़े बरामद

Sat, 12 Oct 2013 07:25 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 12 Oct 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
BPO Slaughter : main accused clothes recovered

उद्योग विहार फेज-चार में आठ दिन पहले अवकाश को लेकर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी और बीपीओ कंपनी के टीम लीडर की शनिवार को पुलिस रिमांड पूरी होने पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय हे कि ताज नगर के सुनील यादव ने बेटा होने पर अपने टीम लीडर मुकेश विष्ट से छुट्टी मांगी थी। इस दौरान मोबाइल पर गाली गलौज होने के बाद झगड़े में राम अवतार व देवेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उद्योग विहार थाना पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश विष्ट को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया था। इसकी निशानदेही पर हत्या के बाद छुपाए गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने में उसके साथ काम करने वाले हरे राम व राम किशन भी शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मुकेश ने वारदात के बाद अपने कपड़े सुखराली के एक पीजी में रहने वाले दोस्त के कमरे में छुपाए थे।


उद्योग विहार थाना पुलिस ने रिमांड पूरी होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

सुनील ने एक दिन की ले रखी थी छुट्टी
जांच में पता चला कि सुनील चार अक्तूबर को छुट्टी लेकर पत्नी को रेवाड़ी के डॉक्टर को दिखाने ले गया था। पांच अक्तूबर को बेटा होने पर टीम लीडर से छुट्टी बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। बाद में यह हिंसक झड़प में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed