{"_id":"4728c52cf55a3d8f6b305797ab56a6fb","slug":"best-players-will-play-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी लीग में सफल क्रिकेटर आईपीएल में खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबी लीग में सफल क्रिकेटर आईपीएल में खेलेंगे
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में खेलने का सपना देख रहे गुड़गांव के क्रिकेटरों के समक्ष एक मौका उभर कर आया है। अगर वह इसमें सफल होते हैं तो उन्हें आईपीएल में खेलने का अवसर मिल सकता है। रविवार को खांडसा रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में एसीबी टी-20 लीग के लिए गुड़गांव के क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
नवंबर में एसीबी टी-20 क्रिकेट लीग पंचकूला में होगी। ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को इसमें खेलने का मौका मिलेगा। ट्रायल के बाद योग्य क्रिकेटरों का चुनाव युवराज सिंह के पूर्व कोच सुखविंदर बावा और आईपीएल खिलाड़ी अमित उनियाल करेंगे।
विज्ञापन
बावा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यह ट्रायल चल रहा है। इसमें कुल 120 क्रिकेटरों का चयन किया जाना है। चयन के बाद कुल आठ टीमें गठित की जाएंगी। बावा ने बताया कि चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, सोनीपत और कैथल में ट्रायल हो चुके हैं। गुड़गांव के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसीबी लीग नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का शानदार प्लेटफॉर्म है। पंचकूला में जब लीग शुरू होगी, तब आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के चयनकर्ता भी मौजूद रहेंगे। होनहार खिलाड़ियों को किंग्स इलेवन कप में खेलने का मौका मिलेगा। इस चैंपियनशिप के जरिये ही किंग्स इलेवन पंजाब की आईपीएल टीम का चयन किया जाता है।
चैंपियनशिप की आठों टीमों में 15-15 खिलाड़ी होंगे। ट्रायल के बाद सभी को रेटिंग दी जाएगी। इसके पूरे होने के बाद रेटिंग बेस पर ही अंतिम रूप से 120 क्रिकेटरों का चयन होगा।
लीग पर एक नजर
-चैंपियनशिप की विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 15 हजार रुपये।
-उप विजेता टीम के खिलाड़ी को 10 हजार रुपये।
-मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 50 हजार।
-बेस्ट बॉलर को 25 हजार रुपये।
-बेस्ट बल्लेबाज को 25 हजार रुपये।