फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   angry villagers blocked old delhi road

ग्रामीणों ने ओल्ड दिल्ली रोड को किया जाम

Thu, 24 Oct 2013 08:14 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Oct 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
angry villagers blocked old delhi road

गांव डूंडाहेडा़ के निवासियों ने पेयजल की मांग को लेकर दिल्ली-गुड़गांव मार्ग पर दो घंटे जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। निगम के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया तो जाम खोल दिया गया।

विज्ञापन


गांव डूंडाहेडा के आधे हिस्से में नहरी पेयजल की आपूर्ति होती है। यहां चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। पार्षद मोनिका यादव के पति विवेक यादव ने बताया कि ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर निगम के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह कापसहेड़ा-डूंडाहेड़ा के बीच हनुमान मंदिर के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ओल्ड दिल्ली रोड पर यातायात ठप्प हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोगों ने निगम के अफसरों को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ घंटे बाद निगम के कार्यकारी अभियंता यूएस मलिक, सहायक अभियंता मनोज कुमार, जूनियर इंजीनियर संजय कुमार पहुंचे। निगम अधिकारियों ने कहा कि इस गांव में आपूर्ति के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से पानी लिया जाता है।


हुडा से पानी न मिलने के कारण गांव में पानी नहीं आ रहा। निगम अधिकारियों ने मौके से हुडा के अफसरों से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। हुडा अधिकारियों ने बताया कि बीते सप्ताह नहर टूट जाने के कारण पानी स्टोरेज में दिक्कत आई थी।

इस कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। गांव के लोगों को पानी दिया जाएगा। निगम अधिकारियों ने गांव की पेयजल लाइनों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed