फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   akhil bhartiya natya & nritey mahotasva begin

अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज

Thu, 07 Nov 2013 07:47 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Nov 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
akhil bhartiya natya & nritey mahotasva begin

आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार लोक कलाओं के मुरीदों को एक वर्ष से था। गुड़गांव में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज रोटरी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-22) में हुआ।

विज्ञापन


माडूमल पब्लिक स्कूल (सेक्टर-4) के बच्चों ने समूह नृत्य पेश कर अद्भुत छटा बिखेरी। निष्ठा सांस्कृतिक मंच पिछले 13 वर्षों से गुड़गांव में महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव में मिनी इंडिया की झलक दिखी।
विज्ञापन


महोत्सव का वास्तविक आगाज बरेली (उत्तर प्रदेश) के बिंदा डांस अकादमी के समूह नृत्य से हुआ। उत्तर प्रदेश की लोक कला और संस्कृति से सभी को नृत्य के माध्यम से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद तो छत्तीसगढ़ के मस्ती ग्रुप के बेहतरीन नृत्य ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। शैडो डांस ग्रुप बरेली की प्रस्तुति की भी सभी ने खूब सराहना की। कलाकारों की वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं ने सभी को अपना कायल बना दिया।

महोत्सव की दूसरी कड़ी में अब बारी नाटकों की थी। पहला नाटक एनडी-37 ग्रुप दिल्ली की ओर से ‘अंधा युग’ प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के लेखक धर्मवीर भारती हैं।

इसका निर्देशन यादव ने किया। इसके माध्यम से वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया गया। इसमें भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, कन्या भ्रूण हत्या, क्षेत्रवाद और जातिवाद की समस्याओं को बड़े ही रोचक और मार्मिक ढंग से दर्शकों के समक्ष मंचित किया गया।

इस नाटक को देखकर सभी भाव-विभोर हो गए। वहीं उड़ीसा कला परिषद् के कलाकारों के नाटक ‘बाउंस ठेगार स्वाधीनता’ का भी बेहतरीन मंचन हुआ। इसका निर्देशन दिलीश्वर मोहान ने किया।


ट्राइबल कल्चर सेंटर मणिपुर ने ‘गोरया मंग’ नाटक पेश किया। इसका निर्देशन माइकल ने किया। धनलक्ष्मी संगीत विद्यालय ने ‘स्वाहिद’ नाटक के माध्यम से भी दर्शकों को गुदगुदाने का प्रयास किया।

निष्ठा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संजय भसीन ने बताया कि शुक्रवार को दो बजे दर्शकों को सोलो डांस का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed