{"_id":"138-27692","slug":"Gurgaon-27692-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की ठगी होने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख की ठगी होने से बची
Gurgaon
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। मानेसर क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने दो फर्जी चेक भुनने से पहले 18 लाख रुपये की ठगी का मामला पकड़ लिया। मानेसर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मानेसर के कासन रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक संजय सिंहा ने मानेसर थाना पुलिस को बताया कि उनके बैंक में जेआरडी परफेक्ट प्रा.लि. कंपनी के नाम के दो चेेक आए थे। इनमें से एक चेक आठ लाख 86 हजार रुपये और दूसरा चेक नौ लाख लाख 15 हजार रुपये का था। भुगतान से पहले हुई जांच के दौरान दोनों चेक नकली हैं। जब कंपनी प्रबंधन से बात की गई तो पता चला कि इस राशि का चेक उनकी ओर से नहीं जारी किया गया है। इसके बाद पुलिस ने खाता संख्या के आधार दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
कमेटी के नाम पर साढे़ तीन करोड़ रुपये की ठगी
गुड़गांव। सिकंदरपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के खिलाफ कमेटी का साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कमेटी चलाता था। इसकी तीन किस्त देने के बाद चौथी बार दयालबाग फरीदाबाद कॉलोनी का रहने वाला निरुपाल ने उठाया था। कमेटी के साढ़े तीन करोड़ रुपये उठाने के बाद से वह उनके संपर्क में नहीं है। कमेटी की अन्य लोगों से बात करने पर उसने पैसा देने से मना कर दिया है। डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मारुति के 141 कर्मियों की जमानत याचिका दाखिल
गुड़गांव। मारुति के मानेसर प्लांट में हिंसा के मामले में जेल में बंद 141 पूर्व कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को जमानत याचिका अदालत में दाखिल की गई। इसकी सुनवाई की तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इससे पहले अदालत ने मानेसर थाने से रिपोर्ट मांगी है कि याचिकाकर्ता की दलील पर विचार किया जा सके। श्रमिकों के वकील राजेंद्र पाठक का कहना है कि मानेसर थाना पुलिस ने 90 दिन में जो चार्जशीट दाखिल की है, वह अधूरी है। इसके आधार पर श्रमिकों को जमानत दी जानी चाहिए।