फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ऑटो के लिए लेन बनाने का काम शुरू

ऑटो के लिए लेन बनाने का काम शुरू

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। ओल्ड सिटी एरिया में जाम की समस्या हल करने के लिए ऑटो के लिए अलग से लेन बनाई जाएगी। पहले चरण में महावीर चौक से सामान्य अस्पताल तक लेन बनेगी। पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने शहर में ऑटो के कारण सबसे अधिक जाम लगता है। ऑटो की लेन न होने के कारण यह पूरी सड़क पर फैल जाते हैं। सबसे अधिक समस्या ओल्ड सिटी के बस अड्डे के आसपास के एरिया में आती है। इस पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नगर निगम को एक प्रस्ताव दिया गया। इसमें सड़क पर एक लेन ऑटो के लिए आरक्षित करने की योजना थी। निगम की ओर से यह पायलट प्रोजेक्ट अपना लिया गया है। इसके तहत पहले चरण में महावीर चौक से सामान्य अस्पताल तक लेन बनाई जाएगी। लेन के दोनाें ओर कर्व स्टोन लगाए जाएंगे। रविवार को यह काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता एनडी वशिष्ठ ने बताया कि इस काम पर 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब सात लाख रुपये के कर्व स्टोन लगाए जाएंगे। चार लाख रुपये पेंट व सड़क के मजबूतीकरण पर खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे पूरे निगम एरिया में लागू किया जाएगा। निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने बताया कि पीक ओवर में सबसे अधिक समस्या होती है। पहले इस एरिया में अस्थायी लेन बनाई गई थी। इसके बाद जाम से हद तक राहत मिली थी। ऑटो चालक अपने एरिया में ही चलेंगे। इस लेन से बाहर चलने वाले ऑटो चालक का चालान किया जाएगा। निगम की ओर से अन्य एरिया में भी ऐसी सड़कों की पहचान की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई सूची के आधार पर सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से इस एरिया में जाम से मुक्ति के लिए फ्लाईओवर के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed