{"_id":"138-27291","slug":"Gurgaon-27291-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो रेल सेवा सिर्फ रात आठ बजे तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो रेल सेवा सिर्फ रात आठ बजे तक
Gurgaon
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। अगर आप सोचते हैं कि दिवाली के दिन भी आम दिनों की तरह से ही मेट्रो रेल सेवा रात 11 बजे तक मिलेगी इस गलतफहमी में न रहे। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से यात्रियों के लिए जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को अंतिम मेट्रो रेल रात आठ बजे तक ही है।
आम दिनों में अंतिम मेट्रो रेल रात 11 बजे तक मिलती है। दिवाली के दिन डीएमआरसी मेट्रो के सभी छह लाइनों पर अंतिम मेट्रो रात आठ बजे तक ही उपलब्ध होगी। गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर लाइन पर भी यात्रियों के लिए रेल सेवा रात आठ बजे तक ही होगी। गुड़गांव लाइन काफी व्यस्त रहती है। यहां पर रोजाना हजारों यात्री दिल्ली तक का सफर करते हैं। ऐसे में उन्हें अपना बाहरी काम जल्द से जल्द निपटना होगा। जिससे वह अंतिम मेट्रो से सफर कर सकें।
जिन छह लाइनों पर अंतिम ट्रेन रात आठ बजे तक ही चलेगी उसमें दिलशाद गार्डन, रिठाला, जहांगीरपुरी, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर-21, यमुना बैंक, वैशाली, इंद्रलोक, मुंडका, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट और बदरपुर के नाम शामिल हैं। दिवाली के अगले दिन सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा अन्य दिनों की तरह से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
भाई दूज मेट्रो की अतिरिक्त ट्रिप
भाई दूज के अवसर पर मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे लेकर डीएमआरसी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 15 नवंबर को मेट्रो ट्रेनों का ट्रिप बढ़ा दिया जाएगा। पीक आवर (सुबह आठ से नौ बजे तक) मेट्रो ट्रेन 200 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी। इस मौके पर डीएमआरसी की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कस्टमर सुविधाओं को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रियों के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर की भी व्यवस्था की जाएगी। भाई दूज के दिन मेट्रो सेवा सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक मिलेगी।