फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लेजर वैली में दौड़ीं तीन हजार महिलाएं

लेजर वैली में दौड़ीं तीन हजार महिलाएं

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। साइबर सिटी में शनिवार सुबह काफी खास रही। शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में तीन हजार महिलाओं ने दौड़ लगाई। सभी में उत्साह दिखा। डेढ़ किलोमीटर की यह दौड़ जिला विधिक विकास प्रधिकरण की ओर से आयोजित की गई। इसका मकसद महिला सशक्तिकरण था।
विज्ञापन

जिला विधिक विकास प्रधिकरण की ओर से उम्मीद की जा रही थी कि इस दौड़ में 1,000 महिलाएं हिस्सा लेंगी, लेकिन सुबह के समय जब दौड़ में हिस्सा लेने वालों का रेला शुरू हो गया, तो आयोजकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। दौड़ने के लिए तीन हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही थीं। दौड़ को जस्टिस एसके मित्तल ने हरी झंडी दी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन

दौड़ में हिस्सा लेने वालों में स्कूल, कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिकाएं और विधिक सेवाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं। जिला विधिक विकास प्राधिकरण की नरेंद्र कौर ने कहा कि दौड़ के दौरान महिलाओं में भारी उत्साह और जोश दिखा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर उन्हें भी मौका दिया जाए, तो वह देश और समाज के विकास और उत्थान में अपना अमूल्य योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed