फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   482 students selected in campus placement

कैंपस प्लेसमेंट में 482 को मिली नौकरी

Fri, 11 Oct 2013 11:32 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 11 Oct 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
482 students selected in campus placement

आईटीआई में शुक्रवार को जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के 235 आईटीआई के 1,402 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 16 कंपनियों ने साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के आधार पर 482 युवाओं को अंतिम रूप से चुना। जॉब फेयर में चुने गए अभ्यर्थियों का अधिकतम वेतन प्रतिमाह 12,000 रुपये रहा।

विज्ञापन


आईटीआई में जॉब को लेकर प्रदेश भर के विद्यार्थियों में भरपूर उत्साह रहा। हालांकि बारिश के कारण युवाओं की संख्या कम रही। सबसे पहले कंपनियों की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें 1,402 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद साक्षात्कार हुआ। इसमें अंतिम रूप से 482 को नौकरी प्रदान की गई। आईटीआई गुड़गांव के प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण पांच कंपनियां जॉब फेयर में नहीं पहुंच सकीं। आईटीआई के प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि इन कंपनियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह बाद वह फिर से आईटीआई में विशेष कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन करेंगी।


इस दौरान तकरीबन 50 से 60 विद्यार्थियों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को आयोजित जॉब फेयर में श्रीराम पिस्टन, ओरियंट क्राफ्ट, जेबीएमएल और मुंजाल शोवा ने सबसे अधिक युवाओं को नौकरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed