{"_id":"9333d46bb357e5feab8b961779d401a9","slug":"graduate-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएट बनकर निकलेंगे जेल से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएट बनकर निकलेंगे जेल से
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल कुरुक्षेत्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खोला गया है। इस दौरान इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित कुमार जैन और सहायक कुल सचिव रामकिशन ने इंडक्शन बैठक की। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्ण रुल्हण बतौर मुख्य अतिथि रहे।
डॉ. कृष्ण रुल्हण ने कैदियों को उच्च शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अध्यात्मिक ज्ञान देने का भी आह्वान किया। जिला जेल प्रशासन की तरफ से उपाधीक्षक सोमनाथ जगत ने मेहमानों का स्वागत किया और जेल में राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा लेकर कैदी एक अच्छा नागरिक बन सकता हैं। जिला जेल में शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्त अध्यापक सुल्तान सिंह ने जानकारी दी कि यहां पर कुल 61 बंदी विभिन्न प्रकार की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें से 13 बंदियों ने स्नातक, 12 बंदियों ने प्री स्नातक, 15 बंदियों ने सीनियर सेकेंडरी तथा 21 बंदियों ने मैट्रिक में दाखिला लिया हुआ हैं।
विज्ञापन
आज की इंडक्शन बैठक में इग्नू की तरफ से नियुक्त डॉ. जय सिंह, डॉ. हरि सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह तथा डॉ. अजमेर सिंह ने भी बंदियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षण संबंधी कार्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।