फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   govt education, 413 fail on 420 students

ये है सरकारी शिक्षा, 420 में से 413 छात्राएं फेल

Sat, 24 Aug 2013 01:45 AM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
govt education, 413 fail on 420 students

सरकारी कालेजों की शिक्षा तो रामभरोसे है। हरियाणा के फतेहाबाद स्थित देवीलाल विश्वविद्यालय में इसकी बानगी बीए द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम देखने पर मिली।

विज्ञापन


करीब 420 छात्राओं ने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। परिणाम आने पर पता चला कि अंग्रेजी में केवल सात छात्राएं ही पास हुई हैं।

परीक्षा परिणाम खराब आने पर राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा की छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज के बाहर फतेहाबाद-भट्टूकलां मार्ग पर जाम लगा दिया।

जाम लगा रही छात्रा आरजू, नीतू, सरोज, सुमन, मधु, मुकेश, कविता ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में करीब 420 छात्राओं ने द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


परिणाम आने पर पता चला कि अंग्रेजी में केवल सात छात्राएं ही पास हुई हैं। छात्राओं का आरोप है कि पेपरों की चेकिंग में कहीं न कहीं गलती हुई है। विश्वविद्यालय को दोबारा कापियों की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इसके लिए महाविद्यालय के स्टाफ से मिलकर पेपरों की पुन: जांच करवाने की मांग की लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

इससे नाराज छात्राएं शुक्रवार सुबह फतेहाबाद-भट्टूकलां मार्ग पर एकत्रित हुईं और जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्राओं ने उनकी एक नहीं सुनी।

बाद में गांव के सरपंच जय सिंह, कॉलेज के प्रिंसिपल आरके शर्मा ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि वह विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलकर उनके पेपरों की पुन: जांच करवाएंगे।

इसपर छात्राओं ने जाम खोला। छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो फिर से जाम लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed