फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Government women's College will ring band

राजकीय महिला महाविद्यालय में बजेगा बैंड

Fri, 17 Jan 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 17 Jan 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Government women's College will ring band

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 का अब अपना बैंड होगा। इसकी रूपरेखा भी तैयार हो गई है। अब कॉलेज प्रशासन इसके नाम पर मंथन कर रहा है। जल्द ही इस बैंड को नाम मिल जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेज के संगीत विभाग ने बैंड पार्टी के लिए कई छात्राओं का चयन कर लिया है। इसके सदस्यों की संख्या 20 तक हो सकती है। बैंड गठित करने वाला यह हरियाणा का पहला राजकीय महाविद्यालय है।
विज्ञापन


कैंपस को जीवंत बनाने के लिए कॉलेज परिसर में बैंड का गठन किया गया है। इसके लिए इंस्ट्रूमेंट भी तय कर लिए गए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग के प्राध्यापक जितेंद्र मलिक ने बताया कि इसमें बेस ड्रम, साइड ड्रम, फ्लूट (बांसुरी), बिगुल और मोराकच जैसे म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंड के लिए चुनी गई छात्राओं ने रिहर्सल भी किया। जल्द ही इसका थीम सांग भी लांच किया जाएगा। फिलहाल अभी ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ की धुन बजेगी।

संगीत विभाग के अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस बैंड का प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी स्ट्रीम की छात्रा हिस्सा ले सकती है।


इसके लिए उसे तैयार किया जाएगा। छात्राओं ने नाम मांगे गए हैं। संगीत शिक्षिका वाईएन शिवानी ने बताया कि बैंड सदस्यों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। छात्राओं के लिए यह अचकन और पजामी होगी। वहीं लड़के लिए सफेद शर्ट और पैंट निर्धारित है।

इस मौके पर बजेगा बैंड
- मुख्य अतिथि के आगमन पर
- दीक्षांत समारोह के मौके पर
- किसी उत्सव पर
- स्पोर्ट्स मीट के दौरान
- वेलकम पार्टी
- किसी भी बड़े-छोटे कार्यक्रम के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed