फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Government employees can earn money from social media, Chief Minister Naib Saini replied in assembly session

Haryana: सोशल मीडिया से कमाई कर सकते हैं सरकारी कर्मचारी, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा सत्र में दिया जवाब

Thu, 27 Mar 2025 09:52 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

हरियाणा के विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मनदीप चड्ढा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हंसा सरपंच के फाइनेंसर बेटे को शादी में बदमाशों ने गोली मार दी। इसके तीन दिन बाद संत नाम के नामी फाइनेंसर को धमकी मिलती है।

विज्ञापन
Government employees can earn money from social media, Chief Minister Naib Saini replied in assembly session
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

हरियाणा के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ कमाई भी कर सकते हैं। इसमें सरकार की ओर से कोई पाबंदी नहीं है। इसका खुलासा विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह की ओर से दिए गए जवाब से हुआ। सत्र में बताया गया है कि इसकी बकायदा गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सालाना आठ हजार रुपये तक की कमाई कर सकता है। यदि आय आठ हजार रुपये प्रति वर्ष से ज्यादा है तो उसे अतिरिक्त राशि का एक तिहाई हिस्सा सरकारी खजाने में जमा कराना होगा। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सवाल पूछा था कि क्या हरियाणा सरकार के कर्मचारी इंस्टाग्राम, फेसबुक व यू ट्यूब जैसे पोर्टलों का इस्तेमाल कंटेंट बनाने में कर सकते हैं। यदि ऐसा है तो उसके लिए क्या मापदंड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने जवाब दिया कि सरकारी कर्मचारी इन पोर्टलों का इस्तेमाल कला या वैज्ञानिक चरित्र की सामग्री बनाने के लिए कर सकते हैं। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रह सकते हैं। यदि कर्मचारी ने अपनी सेवा के दौरान अर्जित ज्ञान का इस्तेमाल कंटेट बनाने में नहीं किया है तो वह इससे अर्जित आय अपने पास भी रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर विधायक ने उठाया सवाल

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मनदीप चड्ढा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हंसा सरपंच के फाइनेंसर बेटे को शादी में बदमाशों ने गोली मार दी। इसके तीन दिन बाद संत नाम के नामी फाइनेंसर को धमकी मिलती है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों को डिपोर्ट करके लाना होगा, तभी कानून व्यवस्था ठीक होगी। इस पर मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि उन बदमाशों के खिलाफ तुरंत एक्शन भी लिया गया है।

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगे : हुड्डा
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 50 रुपये की किताब 150 रुपये में बेचते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। इसी तरह ड्रेस व दूसरे चार्ज के नाम पर अभिभावकों से पैसा एंठते हैं, इसकी डेस्क बनाकर जांच कराई जाए।

कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की सरकार

विधायक शीशपाल केहरवाल ने कहा कि हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की अपनी सरकार चलती है। दो साल एक्सटेंशन का प्रावधान होने के बावजूद सरकार ने वीसी को चार साल का एक्सटेंशन दे दिया। कुलपति ने बगैर पद के अपनी पत्नी को डायरेक्टर लगा दिया। इसके अलावा 28 सेवानिवृत्त इंजीनियरों को नौकरी पर रख लिया।

भाजपा के मंत्री-विधायक में सवाल-जवाब
नसीबपुर गांव के अंदर शहीद स्मारक बनाने को लेकर भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव और मंत्री राव नरबीर के बीच सवाल-जवाब शुरू हो गया। ओम प्रकाश ने कहा कि सीएम ने घोषणा की थी, मंत्री ने उदासीन जवाब दे दिया। इस पर मंत्री नरबीर ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों का सम्मान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed