{"_id":"a2c9bd5f8eeaab78f1b497177b89af91","slug":"gold-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लाख का सोना लेकर भागा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस लाख का सोना लेकर भागा परिवार
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 28 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर के एक सुनार के यहां पिछले एक दशक से काम करने वाला कारीगर परिवार 30 लाख रुपये का सोना लेकर चंपत हो गया। घटना के बाद से कारीगर, उसकी पत्नी और साला फरार हैं। स्थानीय पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बताते हैं कि बंगाल का शांतनु, उसकी पत्नी पूर्णिमा एवं उसका साला बासुदेव पिछले 10 वर्ष से बादशाहपुर बड़ा बाजार के आभूषण विक्रेता रमेश प्रसाद की दुकान पर काम करते थे। वे दुकान के ऊपर बने कमरे में ही रहते थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि 26 नवंबर की शाम को रमेश तीनों कारीगरों को दुकान पर छोड़कर घर आ गया था। दूसरे दिन 27 नवंबर की सुबह जब दुकान पर पहुंचा, तो शांतनु, उसकी पत्नी पूर्णिमा, बच्चे व साला बासुदेव गायब थे। साथ ही दुकान में रखे सोने के गहने भी गायब मिले।
विज्ञापन
रमेश ने बताया कि उसके तीन भाई भी जेवर का काम करते हैं। उनके काम वह अपने तीनों कारीगरों से कराया करता था। तीनों कारीगर उसका 160-170 ग्राम सोना, मुकेश का 400 ग्राम सोना व मुनेष का 250 ग्राम सोना व एक अन्य आभूषण विक्रेता के 100 ग्राम सोने के गहने ले भागे, जिसकी कीमत करीब 29-30 लाख रुपये है। थाना प्रभारी ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम बंगाल भेजी है।