{"_id":"b33287189f2c58f4d9efbce4a0a62792","slug":"going-to-test-student-misdeeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा से दुष्कर्म
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 13 Jan 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा परीक्षा देने सेक्टर-आठ जा रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के एक गांव की रहने वाली छात्रा 10 जनवरी को पेपर देने सेक्टर-आठ स्थित एक संस्थान जा रही थी। वह घर से सुबह 9 बजे निकली और पैदल तिगांव पहुंची। यहां भी उसे संस्थान तक जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिला। थोड़ी देर में ही एक कार रुकी। उसके चालक ने छात्रा से संस्थान तक छोड़ देने की बात कही। देरी होने की वजह से उसने लिफ्ट ले ली। युवक छात्रा को संस्थान ले जाने के बजाय फरीदाबाद के दशहरा मैदान ले आया। यहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसके घर के बाहर छोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सत्संग में ले जाने के बहाने नाबालिग से दुराचार
फरीदाबाद। सत्संग में ले जाने के बहाने एक नाबालिग से उसके जानकार ने ही दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यहां की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय युवती का पिता राजमिस्त्री है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि तीन जनवरी की रात संजय एन्क्लेव में रहने वाले उसके जानकार कालीचरण ने उसकी नाबालिग बेटी को सत्संग में ले जानेके बहाने एक सुनसान मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन