फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girls molestration in bus

मनचले को थप्पड़ मारा तो फोड़ा सिर, बहादुर युवती ने दबोचा

Mon, 18 Nov 2013 10:42 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
girls molestration in bus
युवक ने जब चलती बस में एक छात्रा पर फ्रेंडशिप के लिए दबाव डाला तो उसने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


इस पर गुस्साए युवक ने छात्रा का किसी नुकीली चीज से सिर फोड़ दिया।  छात्रा को घायल अवस्था में झज्जर सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा झज्जर पढ़ने के लिए आ रही थी। उसके साथ ही उसकी छोटी बहन व अन्य लड़कियां भी बस में सवार थी। इसी दौरान कासनी गांव निवासी युवक बस में चढ़ा और युवती के साथ बदसलूकी करने लगा। युवती ने दिलेरी दिखाते हुए आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

इससे गुस्साए युवक ने छात्रा का सिर फोड़ दिया। छात्रा इससे घबराई नहीं और उसने बहन के साथ मिलकर आरोपी का डटकर मुकाबला किया। छात्रा की बहादुरी देखकर बस यात्रियों ने भी आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान छात्रा ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।


झज्जर बस स्टैंड पर यात्रियों, पीड़ित छात्रा और उसकी सहेलियों ने आरोपी को घेरे रखा। पुलिस विभाग की खुफिया शाखा के एक कर्मचारी ने मामले की नजाकत को समझते हुए आरोपी को दबोच लिया। तब तक सूचना पाकर शहर चौकी की पीसीआर भी मौके पर पहुंची गई व आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। छात्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक उस पर दोस्ती करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह इसके लिए साफ मना कर चुकी थी। इसके बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसने उसके मोबाइल पर फोन कर दोस्ती करने के लिए धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed