{"_id":"85ac93c7485fe02372f0779044e11617","slug":"girl-commits-suicide-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग नाबालिग ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग नाबालिग ने खुद को लगाई आग
कैथल
Updated Mon, 16 Sep 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल का शहर कलायत में पड़ोसी युवकों की छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग ने खुद को आग लगाकर जान दे दी।
रविवार को हुई इस घटना में लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में कलायत के सामुदायिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे कैथल अस्पताल और फिर चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया।
चंडीगढ़ ले जाते समय लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर कलायत के दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक उससे स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे।
विज्ञापन
लड़के की हरकतों के बारे में उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले घर वालों को भी जानकारी दी थी।
पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी घर से बाहर निकली तो दोनों युवकों ने फिर उससे छेड़खानी की।
इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने सुबह करीब 10 बजे खुद पर तेल डालकर आग लगा ली।