फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gangrep minor in Dabwali

डबवाली में नाबालिग से गैंगरेप

Sun, 02 Mar 2014 10:36 PM IST
सिरसा/डबवाली
सिरसा/डबवाली Updated Sun, 02 Mar 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gangrep minor in Dabwali
डबवाली में शनिवार रात पांच लोग एक नाबालिग का अपहरण करके झोपड़ी मेें ले गए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


14 वर्षीय पीड़िता ने महिला अधिवक्ता को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर बाहर गई थी। अचानक कुछ लोग उसका मुंह बंद करके उसे उठाकर एक झोपड़ी में ले गए और बारी-बारी उससे दुराचार किया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी अपनी नानी को चाय देने के बाद शौच गई थी।
विज्ञापन


काफी देर तक चारपाई पर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद उन्होंने एक झोपड़ी से उसे बरामद किया और रात को ही सूचना शहर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस की एसआई राजबाला ने बताया कि पुलिस ने रवि कुमार, एसपी सिंह, महिपाल सिंह, जीता व शैलेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की सामान्य अस्पताल में मेडिकल जांच में भी दुराचार की पुष्टि हुई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

दुराचार कर सोशल साइट पर डाला वीडियो
सिरसा। शहर में शादी का झांसा देकर दुराचार करने के बाद युवती का अश्लील वीडियो सोशल साइट पर डालने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने महिला अधिवक्ता सुनीता वर्मा के सामने बयान दर्ज करवाए। पीड़िता के मुताबिक जेजे कॉलोनी निवासी रवि कुमार ने उसके साथ तीन साल पहले दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

इसी दौरान रवि ने मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो फिल्म बनाई। जब उसने रवि को शादी करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया और उसका वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी। बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई और रवि लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा।

कुछ दिन पहले आरोपी ने अश्लील वीडियो की क्लिप सोशल साइट पर अपलोड कर दी। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सीताराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हो गई है।

बच्ची से दुराचार का प्रयास करने वाला जेल भेजा
डबवाली (सिरसा)। उपमंडल के एक गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी को गोरीवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

गांव के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची शनिवार को छुट्टी होने पर दोपहर बाद करीब 3.30 बजे स्कूल वैन से घर पहुंची थी। इसी दौरान उसके पीछे युवक वकील भी घर में घुस गया। वह बच्ची को एक कमरे में ले गया, जहां दुराचार का प्रयास करने लगा। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां मौके पर आ गई। महिला ने कमरे का दरवाजा खटखटाया।

आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया। चौकी प्रभारी एसआई कंवर सिंह ने बताया कि आरोपी मजदूर है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दुराचार की शिकार ढाई वर्षीय बच्ची को रविवार सुबह जिला प्रशासन के अनुरोध पर निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।


डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार से बच्ची का उपचार चल रहा था। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रजनीश ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से आदेश मिले थे कि बच्ची को उपचार के लिए पीजीआई रेफर किया जाए।

मंगलवार रात को एक रिक्शा चालक घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ पार्क ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और बाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed