{"_id":"d7a269eac81da77b5eb69ac57d14c609","slug":"gang-rape-with-college-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंग रेप के दोषियों को फांसी की सजा से भी समाज में युवतियों के प्रति दरिंदगी कम नहीं हो रही है। शनिवार सुबह हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद कस्बे के जनता गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा का दो अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया।
आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कार में उसके साथ सामूहिक दुराचार करने के बाद सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। छात्रा को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया है, जहां मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। छात्रा के शरीर पर काफी चोटों के निशान हैं।
पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपियों के फरार होने के रास्ते में कहीं भी पुलिस चेकिंग होती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। छात्रा को कार में लेकर आरोपी सिरसा में घूमते रहे, लेकिन कहीं भी चेकिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा अपने गांव से शहर के नोहर रोड स्थित जनता गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने के लिए अपनी सहपाठियों के साथ अकसर थ्री व्हीलर से आती जाती है।
शनिवार सुबह लगभग आठ बजे जब वह घर से कॉलेज के लिए निकली और थ्री व्हीलर का सड़क किनारे इंतजार कर रही थी। पहले से सड़क पर लाल रंग की कार लिए खड़े युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे सिरसा की ओर ले गए। छात्रा ने देर शाम होश में आने के बाद बताया कि दो युवकों ने अपहरण के बाद उसे सिरसा में तारा बाबा कुटिया के पास उसे जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
ग्रामीण ने छात्रा को पहचानकर दी सूचना
सिरसा में कार पर किसी ग्रामीण की अचानक नजर पड़ी तो उसने उस छात्रा को पहचानते हुए तुरंत उसके पिता को फोन पर सूचित किया। जब उसके पिता ने कॉलेज ले जाने वाले थ्री व्हीलर चालक से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि वह उसके साथ कॉलेज नहीं आई। इसके बाद पिता का संदेह यकीन में बदल गया और परिवार वालों को साथ लेकर सिरसा की ओर रवाना हो गए। करीब 12 बजे उन्हेें सूचना मिली कि पोहड़का से मिठ्ठी सुरेरां की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लाल रंग की कार सवार युवक एक लड़की को अचेत अवस्था में फेंककर भागे हैं। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में दाखिल करवाया। छात्रा के शरीर पर खरोंच और चोटों के कई निशान पाए गए हैं और साथ ही कपड़े भी फटे हुए थे।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस छात्रा के परिवारजन और इर्द-गिर्द रहने वाले युवकों से गहन पूछताछ करेगी। घटना में प्रयुक्त लाल रंग की कार की तलाश की जा रही है।
- दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद